फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gharauni will get ownership of land in villages: DM

घरौनी से मिलेगा गांवो में जमीन पर मालिकाना हक: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gharauni will get ownership of land in villages: DM
अमरोहा। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। घरौनी मिल जाने से गांव वाले अब अपनी जमीनों पर लोन भी ले सकते हैं। साथ ही अब भूमि विवाद भी कम होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसानों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। उनके संबोधन को सुना गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंर्तगत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी (ग्रामीण आवासीय अभिलेख) में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिससे संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़े-फसाद की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पहली बार मिलने जा रही घरौनी में संपत्ति के स्वामी का जिला, तहसील, ब्लॉक, थाना, ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा। ग्राम कोड और गांव के नाम का भी उल्लेख होगा। प्रत्येक भूखंड का 13 अंकों का यूनिक आईडी नंबर भी इसमें अंकित किया जाएगा। आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) और उसकी सभी भुजाओं की संख्या और उनकी लंबाई भी खतौनी में दर्ज होगी। भूखंड की चौहद्दी का भी इसमें उल्लेख होगा। कहा कि घरौनी के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। अब किसान के पास खेती के कागजों के साथ-साथ घर के कागज भी सरकारी रिकार्डों में दर्ज होंगा। ग्रामीण एक क्लिक में तहसील से अपने घर के कागजात निकाल सकेंगे। जिसे घरौनी कहा जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वामित्व योजना शुरू की है। इस दौरान हसनपुर विधायसक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो, एडीएम भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed