फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Get the fair elections done Presiding Officer

निष्पक्ष चुनाव संपंन कराएं मतदान/पीठासीन अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Get the fair elections done  Presiding Officer
जिला निर्वाचन अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मतदान अधिकारी प्रथम, पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण लेकर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपंन कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी एलएसए पहुंचे और यहां प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि मॉक पोल को भलीभांति समझ लें। किसी भी प्रकार का कोई कंफ्यूजन नहीं रहना चाहिए। कौन प्रपत्र कब, कहां प्रयोग किया जाएगा, इसके सम्बन्ध में पूरी जानकारी होनी चाहिए। कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, वीवीपैट खराब होने पर किस प्रकार बदला जाएगा। यदि कंट्रोल यूनिट खराब होती है या बैलेट यूनिट खराब होती है तो क्या बदला जाएगा, क्या पूरी मशीन बदली जाएगी। इसके संबंध में पूरी जानकारी होना चाहिए। किसी भी प्रकार का कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान अवश्य कर लें। प्रशिक्षण को हल्के में ना लें, गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लें।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के पश्चात अभ्यास भी कराने को निर्देशित किया। निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों की एक परीक्षा ली जाएगी। उसका परिणाम भी घोषित किया जाएगा। परीक्षा में फेल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों का इंक्रीमेंट रोकने की की कार्यवाही की जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों से मतदाता रजिस्टर और टेंडर वोट के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, जिला कृषि अधिकारी राजीव राज, मास्टर ट्रेनर समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed