फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gave triple talaq to wife over phone from Saudi Arabia

Amroha News: पति ने सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife over phone from Saudi Arabia
गजरौला। सऊदी अरब में कमाने गए शख्स ने तीन बेटियों के पालन पोषण को कहने पर पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के दौरान तीन तलाक देकर संबंध तोड़ दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर की शाजिया ने दर्ज कराई है। बताया कि उनकी शादी मुशाहिद हुसैन के साथ हुई। वह पांच वर्ष तक पति के साथ बड़ी खुशी से दिल्ली में रही। उसने 2011 में बड़ी बेटी को जन्म दिया। दूसरी बेटी ने 2013 में जन्म लिया। दो साल बाद 2015 में मुशाहिद काम के लिए सऊदी अरब चला गया। जिसके सात महीने बाद उन्होंने एक और बेटी को जन्म दिया। उन पर तीन बेटियां हो गईं। उनका आरोप है कि पति उनसे कभी कभार फोन पर बात नहीं करता था। जबकि उनके सामने तीन बेटियों के पालन पोषण का सवाल खड़ा रहता। बीती दो फरवरी को वह फोन पर पति से बात कर रही थीं। उन्होंने बेटियों के पालन पोषण की बात तो पति यह कहते हुए तीन तलाक दे दिया कि मुझे तेरे साथ नहीं रहना। उसने सऊदी अरब में ही दूसरी शादी करने की बात कही। शाजिया का कहना है कि वह सब्जी बेच कर तीन बेटियों का पालन पोषण कर रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed