फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gaurav selected for Odisha, Nishi for UP Ranji Trophy

Amroha News: गौरव का उड़ीसा, निशि का यूपी रणजी के लिए हुआ चयन

Tue, 07 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gaurav selected for Odisha, Nishi for UP Ranji Trophy
अमरोहा। द आर्यन क्रिकेट एकेडमी के गौरव चौधरी और निशि कश्यप का चयन रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ है। इससे एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों खिलाड़ियों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कनवीनर अमर लिट्ट ने बताया कि गौरव चौधरी का चयन उड़ीसा की रणजी टीम में हुआ और निशि कश्यप का चयन यूपी रणजी टीम के लिए हुआ। दोनों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। हमें पूरा विश्वास है कि दोनों प्रदेश की टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमरोहा का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने बताया कि इनके चयन से जिले के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और आगे बढ़ने का काम करेगा।
विज्ञापन

कोच चमन सिंह ने बताया कि गौरव चौधरी और निशि कश्यप लगातार मेहनत और अनुशासन से प्रैक्टिस करते थे। गौरव चौधरी अपने स्टाइलिश और दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और निशि कश्यप एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं। अपने विकेट कीपिंग के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और यूपी की रणजी टीम में अपनी जगह बनाई है तो वहीं, गौरव चौधरी ने उड़ीसा लीग में सबसे ज्यादा रन बनाकर उड़ीसा के चयनकर्ताओं को अपनी तरफ प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed