फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganpati Bappa was seated in homes and pandals, cheers resonated

Amroha News: घरों और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was seated in homes and pandals, cheers resonated
अमरोहा।
विज्ञापन

जिलेभर में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर आयोजन हुए। वहीं, विशेष पूजा के साथ घरों और पंडालों में भगवान गणेश विराजमान हुए। इसके साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। दिनभर जगह-जगह गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंजते
शनिवार को जिलेभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और विशेष पूजा अर्चना भी हुई। नगर के बड़ा बाजार राधा रमण मंदिर, बेगमसराय कलां शिव मंदिर में विशेष तैयारियां कर ली गईं। जिसके बाद वहां भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इसके अलावा घरों और पंडालों में भी गणेश जी विराजमान किए गए। वहीं नगर के मंडी चौब चौराहे पर युवाओं ने विशेष आयोजन किया। यहां पंडाल लगाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। यहां पर प्रतिदिन विशेष आरती का आयोजन होगा। इसके अलावा हसनपुर, मंडी धनौरा, गजरौला समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर स्थापित किए गणपति
जोया। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद बजरंग बली मंदिर में उन्हें स्थापित किया गया। इससे पूर्व पूजन व आरती की गई। कस्बे में चौराहे से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला चौधरियान खेड़ा होते हुए बजरंगबली मंदिर पर आकर समाप्त हुई। उसके बाद पुजारी विजय तिवारी द्वारा भगवान गणेश का पूजन कर आरती की गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए उत्साहित नजर आए। मीनू गुप्ता, सीमा चौधरी, आशा शर्मा, सुनीता गुप्ता, विजय पांडेय, त्रिलोक शर्मा, प्रिंस तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed