फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gangestor on nine persons

निषाद उर्फ चीपा गैंग नौ बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
gangestor on nine persons
अमरोहा। गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर हत्या करने वाले चीपा गैंग के नौ बदमाशों पर रजबपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी पूनम के आदेश पर गुरुवार को रजबपुर इंस्पेक्टर संजीव त्यागी ने सैदनगली थानाक्षेत्र के उझारी निवासी निषाद उर्फ चीपा, रजबपुर के गांव नूरपुर तुगलकाबाद निवासी आरिफ, नसीम, साहिल, नुरुद्दीन, घोसीपुरा गांव निवासी रामपाल सिंह, सैदनगली के ढक्का निवासी नबिया उर्फ तबिया, दिलशाद, हसनपुर के मोहल्ला मनिहारन निवासी जुनैद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि निषाद उर्फ चीपा गैंग का सरगना है। यह सभी अपराधी गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उनकी हत्या करते हैं। करीब एक महीने पहले रजबपुर पुलिस ने निषाद उर्फ चीपा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसमें कई आरोपी जेल में बंद है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed