फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan in brajghat

हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजा तट

Thu, 24 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा Updated Thu, 24 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ganga snan in brajghat
गजरौला के ब्रजघाट पर पूर्णिमा पर स्नान का नजारा । - फोटो : amar ujala
 क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को पूर्णिमा मनाई। इसको लेकर भोर से ही ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला चला। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर ही कथा कराई और मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा गंगा तट जयकारों से गूंजता रहा। गंगा स्नान की वजह से ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम की स्थिति भी बनी रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


अधिकांश लोग मंगलवार शाम को ही ब्रजघाट पहुंच गए तो कुछ श्रद्धालु बुधवार की सुबह बस-ट्रेन और अपने निजी वाहनों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। यातायात का दबाव बढ़ने से ब्रजघाट में हाईवे पर जाम लग गया। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर ही चलते रहे। जाम की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed