फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Officials claim that work will be completed in Amroha by September

गंगा एक्सप्रेसवे : अफसरों का दावा अमरोहा में सितंबर तक पूरा होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Officials claim that work will be completed in Amroha by September
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पड़ोसी जिले हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को नवंबर तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जबकि, अफसरों का दावा है कि अमरोहा में सितंबर तक इसके निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। उधर, सीएम के दौरे के लिए अमरोहा में भी गंगा एक्सप्रेसवे पर अधिकारियों का मूवमेंट लगातार बना रहा।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे अमरोहा में 23.6 किलाेमीटर तक हसनपुर तहसील के 24 गांवाें से होकर गुजरता है। निर्माण कंपनी के अधिकारियों की मानें तो जिले में करीब 22.5 किलोमीटर मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। जबकि, शेष कार्य को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। इसमें मंगरौला में प्लाईओवर और टी-प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा मंगरौला में ही टोल बूथ भी बनाए जाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए मंगरौला टी-प्वाइंट से लोग अपने वाहनों को चढ़ा व उतार सकेंगे। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा पुल का निरीक्षण किया तो अमरोहा में भी एक्सप्रेसवे पर अधिकारियों की हलचल बढ़ गई। समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि नवंबर तक गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी के साथ किया जा रहा काम : एक्सईएन
गंगा एक्सप्रेसवे के एक्सईएन निर्माण अशोक मोगा का कहना है अमरोहा में एक्सप्रेसवे को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। सीएम की मंशा के अनुरूप समय से पहले ही इसको यहां पूरा किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। उम्मीद है कि सितंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उधर, एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मंगरौला के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जल्द ही यहां कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed