{"_id":"603f855407a7166d1051b6fe","slug":"gang-assault-case-reported-in-amroha-girl-later-consumes-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बदनामी के डर से पीड़िता ने खाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बदनामी के डर से पीड़िता ने खाया जहर
Wed, 03 Mar 2021 06:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले खेत में काम करने गई युवती को गैर बिरादरी के चचेरे-तहेरे भाइयों ने पकड़ लिया था और गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। खौफजदा पीड़िता ने परिजनों को जब आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद पीड़िता ने बदनामी के डर से जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
फिलहाल अस्पताल में भर्ती युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।