{"_id":"6872c2e2207dbeb609009656","slug":"gandhi-statue-will-be-beautified-with-30-lakhs-and-razzakpur-square-with-25-lakhs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143586-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 30 लाख से गांधी मूर्ति और 25 लाख से होगा रज्जाकपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 30 लाख से गांधी मूर्ति और 25 लाख से होगा रज्जाकपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण
Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सौंदर्यीकरण की कवायद में शहर के गांधी मूर्ति चौराहे और रज्जाकपुर चौराहे के दिन बहुरने वाले हैं। दोनों चौराहे के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार पर नगर पालिका करीब 55 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर जीर्णोद्धार की कवायद शुरू कर दी गई है।
शहर की सड़कों पर रंग बिरंगी लाइटें लगाने के अब मुख्य चौराहों में से एक गांधी मूर्ति चौराहे के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा नौगांवा सादात रोड पर पड़ने वाले रज्जाकपुर चौराहे का भी सौंदर्यीकरण होना है। इस पर पालिका 25 लाख रुपये खर्च करेगी। यह प्रक्रिया 23 जुलाई के बाद शुरू होगी। ईओ डा़ॅ. बृजेश कुमार ने बताया कि साल 2023 में किए गए गांधी मूर्ति चौराहे के जीर्णोद्धार कार्य का तत्कालीन डीएम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर उद्घाटन किया था। अब किए जाने वाले चौराहे के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए पालिका ने टेंडर जारी कर जीर्णोद्धार की कवायद शुरू कर दी है। इसमें महात्मा गांधी की प्रतिमा की छाया के लिए समकालीन छतरी का उपयोग किया जाएगा। प्रतिमा के निचले हिस्से में आधुनिक डिजाइन की वास्तु कला के साथ फव्वारे लगे होंगे।
चौराहे के गेटवे में डिजाइन के साथ रेलिंग लगी होगी। रंग-बिरंगी लाइटों के साथ चौराहा दूर से ही अपनी छटा बिखेरेगा।इसके लिए टेंडर जारी कर गांधी मूर्ति चौराहे के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करा दिया गया है।