फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Protest against closing of illegal cuts on the highway

गजरौला : हाईवे के अवैध कट बंद करने का किया विरोध

Wed, 20 Nov 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 20 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gajraula: Protest against closing of illegal cuts on the highway
गजरौला में हाईवे के अवैध कट बंद करती जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर बने अवैध कट बंद कराने के लिए हाईवे चौड़ीकरण कंपनी को होटल और प्रतिष्ठान मालिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनकी मांग थी कि हाईवे पर कम से कम दो कट रहने दिए जाएं। जिससे वह अपना कारोबार कर सकें। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में अवैध कट बंद करा दिए गए।
हाईवे चौड़ीकरण निर्माण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी मंगलवार दोपहर जेसीबी से हाईवे पर बने अवैध कट बंद करा रहे थे। वह अवैध कट बंद करते हुए नगर से करीब तीन किमी मुरादाबाद की दिशा में पहुंचे तो कुछ होटल और प्रतिष्ठान मालिक आ गए और विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि हाईवे पर सफर करने वाले यात्री और गुजरने वाले सैलानी होटल और प्रतिष्ठानों पर ठहरते हैं। होटल और प्रतिष्ठानों पर आने जाने के लिए वह इन कटों का ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

कट बंद होने से उनका कारोबार ठप हो जाएगा। उन्होंने कंपनी के जीएम के सामने मांग रखी कि उनको हाईवे की मेन रोड से सर्विस रोड पर आने के लिए हाईवे की दोनों तरफ दो-दो कट दे दिए जाएं। उनका विरोध देख कंपनी के जीएम ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने कट बंद कराए। कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी ने डीएम के निर्देशों का हवाला देते हुए कट बंद कराए। अतुल चौधरी, जितेंद्र यादव, मनदीप सिंह, दीपक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सचिन गुप्ता आदि होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान मालिकों ने कहा कि वह इस संबंध में डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed