फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula News: Irrigation department contractor and driver found dead in the office, blood was coming out of t

गजरौला न्यूज: ऑफिस में मृत मिले सिंचाई विभाग के ठेकेदार और चालक, मुंह से निकल रहा था झाग... ऐसे पड़े थे शव

Thu, 29 May 2025 10:11 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 10:11 AM IST
सार

गजरौला में ठेकेदार और उनके चालक के शव दफ्तर में पड़े मिले। फोन नहीं उठाने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Gajraula News: Irrigation department contractor and driver found dead in the office, blood was coming out of t
गजरौला में मृत मिले चालक और ठेकेदार - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में सिंचाई विभाग के ठेकेदार देव ऋषि उर्फ दीपक जाटव (42)और उनके चालक इंद्रपाल सैनी (40) के शव उनके ऑफिस में मिले। ऑफिस नगर के अवंतिका नगर मोहल्ले में ललिता देवी मंदिर मार्ग किनारे है। दोनों के मुंह से झाग आ रहे थे। दीपक शुक्लपुरी मोहल्ले के रहने वाले जबकि इंद्रपाल चौबारा निवासी थे।

विज्ञापन


दोनों के शव सीएचसी में लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए। शुक्लपुरी निवासी अतरपाल सिंह जाटव ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके बेटे देव ऋषि उर्फ दीपक सिंचाई विभाग के ठेकेेदार थे।
विज्ञापन


उनका संभल, बहजोई समेत कई स्थानों पर ठेका चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी किसान जबर सिंह सैनी के बेटे इंद्रपाल सैनी दीपक की कार चलाते थे। दीपक के भांजे विवेक बैंक कॉलोनी के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि बुधवार रात उनके मामा को परिजनों ने कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर परिजन बड़े चिंतित थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौसी हेमलता ने विशाल से अवंतिका नगर स्थित दीपक के ऑफिस में जाकर जानकारी करने व देखने के लिए कहा। हेमलता की शादी रामपुर में हुई है लेकिन इस इन दिनों पिता के शुक्लपुरी स्थित घर आई हुई हैं। उनके कहने पर सुबह छह बजे विवेक अपने मामा के ऑफिस में गए।

यहां उनके मामा दीपक और उनका चालक इंद्रपाल मृत पड़े थे। दीपक के पैर बाथरूम में जबकि बाकी शरीर बाहर था। बराबर में ही इंद्रपाल का शव पड़ा था। निकट ही सेंट्रो कार स्टार्ट खड़ी थी। इसके बराबर में स्कार्पियो थी। विवेक ने तुरंत परिजनों को दोनों के मृत पड़े होने की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।

दोनों के शव सीएचसी में लेकर आए। यहां पर दोनों के परिजन और नगर के गणमान्य लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ठेकेदार व चालक के शव ऑफिस परिसर में पाए गए हैं। जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Weather UP: मुरादाबाद में रिकाॅर्ड..... 15 साल में मई में सबसे ज्यादा बारिश, मई में अबतक 60 मिमी बरसे बादल

एएसपी, सीओ ने मौका मुआयना कर जानकारी ली
ठेकेदार व उसके चालक के शव मिलने पर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिस के साथ सीएचसी पहुंचे। परिजनों से जानकारी जुटाई। पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, मास्टर जयवीर सिंह, देवेश शर्मा, वीर सिंह भगत, डॉ.राजीव शुक्ला, डॉ. रविंद्र शुक्ला आदि लोग सीएचसी पहुंच गए। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सूचना पाकर एएसपी व सीओ ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए।

बहन की परिचित युवक से हुई नोकझोंक 
दोनों के शव सीएचसी में लाए जाने पर परिजन भी आ गए। परिवार की महिलाओं का बुरा हाल था। इस दौरान मृतक दीपक की बहन हेमलता ने रोते हुए एक युवक पर आरोप लगाया कि वह अक्सर उनका फोन उठा लेता था लेकिन रात क्यों नहीं उठाया। सुल्तान नगर मोहल्ले के युवक से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उस युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed