फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Immersion of idols is being done in the pond instead of Ganga

गजरौला : गंगा के बजाय तालाब में करा रहे प्रतिमा विसर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gajraula: Immersion of idols is being done in the pond instead of Ganga
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भगवान गणेश और अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पुलिस श्रद्धालुओं को गंगा में ले जाने से रोक रही है। तिगरी में चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी पुराने तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन करा रहे हैं।

गणेश महोत्सव पर भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। घरों में भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना कर कई दिन तक लगातार पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद में प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। मगर बीते कई साल से गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर पाबंदी है। तिगरी में चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को प्रतिमा गंगा की तरफ ले जाने से रोकते हैं। कई बार पुलिस को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ श्रद्धालु गंगा में विसर्जन की जिद करते हैं। पुलिस तिगरी में बने तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन करा रही है। सोमवार को पवन गिरि गोस्वामी, सर्वेश शर्मा, डॉ.अविनाश शर्मा, सुभाष कुमार, पंडित भानु शर्मा, प्राची शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विधि विधान से तालाब में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। भगवान गणेश से दोबारा जल्द आने का आह्वान किया। प्रतिमा विसर्जन के बाद में गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed