फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Fierce fighting after dispute, three people including two brothers injured, one critical condition

गजराैला में चले हथियार: विवाद के बाद जमकर मारपीट, दो भाइयों समेत तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर

Sun, 17 Nov 2024 06:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

गजरौला के पपसरा खादर गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। धारदार हथियार से हमले में दो भाई और चाचा घायल हाे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gajraula: Fierce fighting after dispute, three people including two brothers injured, one critical condition
गजराैला में मारपीट के बाद जख्मी युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में मामूली बात पर धारदार हथियार के हमले में दो भाई और उनका चाचा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव पपसरा खादर गांव निवासी जाकिर रविवार सुबह आठ बजे अपने दो बेटों साकिब, शहंशब और चचेरे भाई साहिल के साथ गंगापार स्थित गोशाला में काम करने जा रहे थे। उनके पास एक ट्यूब थी। जिसे गांव के रहने वाले अब्दुल अपनी बताने लगे।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षाें में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अब्दुल पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर साकिब, शहंशब और उनके चाचा साहिल को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से साहिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed