फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   From Sunday night, small vehicles will also be banned on the highway

Amroha News: सोमवार दोपहर तक वनवे, रविवार की रात से कार समेत छोटे वाहन भी बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
From Sunday night, small vehicles will also be banned on the highway
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार की दोपहर तक हाईवे वनवे रहेगा। जबकि रविवार की रात को हाईवे की दोनों लेन पर ट्रैफिक का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान रोडवेज बस, कार समेत सभी छोटे वाहन भी नहीं चलेंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि के बाद अब तीसरे सोमवार के लिए बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर समेत कई जिलों के शिव भक्त गंगाजल लेने ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। जबकि, हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये लौट रहे हैं। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली, निजी बसों समेत सभी बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरे जा रहे हैं। जबकि, मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ की रोडवेज बसें, कार, बाइक, पिकअप छोटे वाहन चल रहे हैं। दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन

लाखों शिव भक्त सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे, इसलिए बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेने जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रविवार की रात से हाईवे पर जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इसके बाद हाईवे पर कार, बाइक, पिकअप व अन्य छोटे वाहन भी नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed