फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud with petrol pump woner

मकान बेचने का झांसा देकर पेट्रोल पंप मालिक से 20 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
fraud with petrol pump woner
अमरोहा। मकान बेचने का झांसा देकर दिल्ली के युवक ने पेट्रोल पंप मालिक से बीस लाख रुपये ठग लिए। बाद में मकान की रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के चोटीपुरा गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक राजेंद्र गिल की मुलाकात दिल्ली के थाना मानसरोवर क्षेत्र की नत्थू कॉलोनी निवासी मनोज बंसल से हुई थी। आरोप है कि मनोज ने उनसे दिल्ली की गोल मार्केट में स्थित मकान बेचने की बात कही थी। लिहाजा 30 मार्च 2020 को दोनों के बीच 50 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया था। इसके बाद राजेंद्र ने मनोज को 10 लाख रुपये नकद और दस लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे, जबकि शेष 30 लाख रुपये रजिस्ट्री कराने के दौरान देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि बीस लाख रुपये लेने के बाद मनोज ने न तो रुपये लौटाए और न मकान की रजिस्ट्री कराई। रुपये मांगने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि पंप मालिक राजेंद्र गिल की तहरीर पर मनोज बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed