फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

चौबीस से अधिक महिलाओं के समूह ऋण के 15 लाख रूपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
fraud
अमरोहा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह को दिए जाने वाले 15 लाख रुपये के ऋण को हड़पने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की 24 से अधिक महिलाओं को समूह में शामिल दिखाकर उनके नाम पर आए ऋण को हड़प लिया गया। ठगी का अहसास होने पर महिलाओं में आक्रोश फैल गया। अब रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत एसपी से की। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने निजी बंधन बैंक के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नत्थेखां की मस्जिद के पास का है। अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल निवासी यासमीन ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला दानिशमंदन निवासी नसीम और बंधन बैंक का मैनेजर जितेंद्र घर आए थे। दोनों ने मोहल्ले की औरतों के आधार कार्ड में पति-पत्नी के संयुुक्त फोटो इकट्ठा करने की बात कही थी। बंधन बैंक की तरफ से समूह से ऋण निकालकर उसकी रकम को दोगुनी करने का दावा किया था। झांसे में आकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने आधार कार्ड और जॉइंट फोटो बंधन बैंक के मैनेजर और उसके साथी को दे दिए थे। दोनों आरोपियों ने महिलाओं को दो दिन बाद बैंक बुलाकर रुपये देने की बात कही थी। इसके बाद बैंक बुलाकर दोनों ने यासमीन के नाम पर 55 हजार, नजमा के नाम पर 45 हजार और हूरजहां के नाम पर 55 हजार, गुलबसा के नाम पर 55 हजार, फिरदोस के नाम पर 50 हजार, नसीमा के नाम पर 45 हजार और नौरीन के नाम पर 45 हजार समेत कुछ इस तरह ही चौबीस से अधिक महिलाओं के नाम से रुपये निकाल लिए। बाद में बैंक के बाहर जाकर सभी औरतों को पांच-पांच हजार रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों ने बची रकम को दोगुना करने का झांसा दिया था। महिलाओं ने रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों से काफी रुपये उधार लेकर समूह में जमा किए थे। जब उधार वालों ने महिलाओं पर अपने रुपयों का तकाजा किया जो उन्होंने दोनों आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी धमकी देने लगे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत एसपी सुनीति से की। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने नसीम निवासी मोहल्ला दानिशमंदान और बंधन बैंक के प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed