फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud in manrega

मनरेगा में धांधली, चहेतों के अकाउंट में भेज रहे रुपये:किसान संघ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
fraud in manrega
अमरोहा। भारतीय किसान संघ ने मनरेगा में धांधली को लेकर धरना दिया। कहा कि चहेतों के अकाउंट में रुपये भेजे जा रहे हैं। पंजीकृत मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारी कार्यालयों में काम कर रहे हैं। इसके चलते हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में सफाई व्यवस्था ठप है। पौरारा घाट के पास गंगा नदी पर पुल बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना दिया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि गंगेश्वरी के पौरारा के पास गंगा नदी पर पुल बनाया जाए। हसनपुर के मिर्जापुर डूंगर से सकतपुर के अलावा सैदनगली के आसपास के मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते आने जाने में दुश्वारी हो रही है। बावनखेड़ी से भदौरा मार्ग को सही कराया जाए। डॉ. ऊषा शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना में धांधली हो रही है। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी बंदरबाट कर रहे हैं। मनरेगा के मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। इसके चलते मजदूर परेशान हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, महिपाल सिंह, लाखन सिंह, यशवीर सिंह, सुखदेव शर्मा, सोवित त्यागी, विकास कुमार, राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed