फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud by duplicate checkqe

फर्जी चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर गुड़ कारोबारी के खाते से आठ लाख रुपए निकालने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
fraud by duplicate checkqe
अमरोहा। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके गुड़ कारोबारी के खाते आठ लाख रुपये निकालने की कोशिश की। बैंक पहुंचे कारोबारी के बेटे ने चेक देखा तो सन्न रह गया। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा निवासी विनय अग्रवाल गुड़ कारोबारी हैं। मंडी समिति में उनकी आढ़त है। बड़ा बाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में उनका खाता है। बैंक में उनका रोजाना लेनदेन होता है। आरोप के मुताबिक महीनेभर पहले उनका बेटा बैंक में गया था। तभी उसने काउंटर पर पिता के नाम का चेक देखा तो उसके होश उड़ गए। चेक पर विनय अग्रवाल के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। चेक के माध्यम से बैंक से आठ लाख रुपये से अधिक की रकम निकालने की तैयारी थी। कारोबारी के बेटे ने बैंक अफसरों से चेक लाने वाले की जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता सके। बाद में पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर रविन्द्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ फर्जी चेक तैयार करके फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी कर बैंक से आठ लाख रुपये निकाले जाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed