फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four year old child and 65 year old woman died due to fever in Bhadaura

Amroha News: भदौरा में बुखार से चार वर्षीय बच्चे और 65 साल की वृद्धा की मौत

Sun, 23 Feb 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four year old child and 65 year old woman died due to fever in Bhadaura
हसनपुर। भदौरा गांव में बुखार से कौशल वाल्मीकि (4) और रेखा (65) की बुखार से मौत हो हो गई। दोनों मृतक अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले थे। कौशल को आठ दिन पहले बुखार आया था। जबकि रेखा को सात दिन से बुखार पीड़ित थीं। दोनों का इलाज पास के ही निजी चिकित्सक से चल रहा था। अचानक बुखार से दो मौत होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। ग्रामीणों ने छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव भदौरा में कपिल वाल्मीकि का परिवार रहता है। कपिल वाल्मीकि मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। कपिल वाल्मीकि के बेटे कौशल वाल्मीकि को पिछले आठ दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में परिजनों हसनपुर में निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। हालत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को कौशल की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उधर, गांव में किसान उमराव सिंह का परिवार रहता है। उमराव सिंह की रेखा को सात दिनों बुखार आ रहा था। उनका भी हसनपुर के निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। शुक्रवार को बुजुर्ग रेखा अपनी पुत्रवधू के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर हसनपुर निजी चिकित्सक से दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में ही तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गईं। पुत्रवधू ने उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। मृतका ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। गांव में बुखार से दो लोगों की मौत की खबर से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


मृतक कौशल का भाई भी है बुखार से पीड़ित
क्षेत्र के गांव भदौरा में चार वर्षीय मासूम कौशल वाल्मीकि की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। जिससे परिवार के लोग परेशान है। बताते हैं कि मृतक कौशल का बड़ा भाई भी बुखार से पीड़ित है। उसका उपचार भी निजी चिकित्सक के पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर की जांच
गांव भदौरा में बुखार से मासूम समेत दो की मौत की खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों से जानकारी की। सीएचसी के प्रभारी डॉ. धुव्रेंद्र सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला को शुगर और डायबिटीज की शिकायत भी थी। बुखार से मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मासूम की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।


भदौरा में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग
हसनपुर। गांव भदौरा में बुखार से मासूम समेत दो की मौत की खबर के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को यहीं रहने वाले शिवकुमार के आवास पर बैठक की। जिसमें राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर व आयुष्मान कार्ड के अभाव में उचित इलाज नहीं मिल पाया। गांव में सरकारी कैंप लगाकर दवाओं का वितरण कराया जाए। बीमारों का उपचार कराया जाए। गांव में फैली गंदगी को हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था कर दवाइयों का छिड़काव कराया जाए। यहां सतपाल सिंह, सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, चंद्रपाल सिंह, फूल कुमार, रोहताश, अशोक कुमार, ब्रह्मानंद मौर्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed