{"_id":"62854508b0857e67a93d0e39","slug":"four-tickets-sold-on-the-first-day-of-lucknow-chandigarh-express-in-gajraula-gajraula-news-mbd42848675","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहले दिन बिके चार टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहले दिन बिके चार टिकट
विज्ञापन
लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली 5011 एक्सप्रेस ट्रेन में प्रथम दिन सामान्य श्रेणी के चार टिकट बिके। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 11 महीने बाद सामान्य श्रेणी के टिकट शुरू होने की जानकारी लोगों को कम होने के कारण अधिकांश यात्रियों ने आरक्षित टिकट से ही यात्रा की।
5011 और 5012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन सहित पांच एक्सप्रेस ट्रेनें गजरौला में ठहरती तो हैं, लेकिन पिछले साल जून से उनमें सामान्य श्रेणी के टिकट नहीं मिल रहे थे। यात्री टिकट आरक्षित कराकर ही ट्रेनों में सफर कर रहे थे। करीब 11 महीने बाद लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के टिकट शुरू किए गए। मंगलवार की रात चंडीगढ़ से लखनऊ गई एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने के लिए महज चार टिकट बिके।
टिकट काउंटर क्लर्क अशोक कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि अभी लोगों को जानकारी नहीं है। इस कारण पहले दिन स्टेशन पर चार लोगों ने ही सामान्य श्रेणी के टिकट खरीदे। लोगों को सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने की जानकारी होगी तो जल्द ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। 26 मई से 4311 और 4312 आला हजरत में सफर करने के लिए सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने शुरू होंगे। तब यात्रियों को और भी फायदा होगा।