फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four teachers seriously injured in the accident

Amroha News: चार शिक्षिकाएं हादसे में गंभीर रूप से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Four teachers seriously injured in the accident
गजरौला। ब्लॉक की चार शिक्षिकाएं ब्रजघाट टोल प्लाजा के निकट गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गईं। उनका टेंपो सामने आई ई-रिक्शा से टकरा कर अनियंत्रित हो गया। पीछे से आई कार की टक्कर से टेंपो पलट जाने के कारण चारों घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ममता त्यागी व शीतल गुप्ता प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा में पढ़ाती हैं। नीतू रानी व शालू पुष्कर प्राथमिक विद्यालय ओसीता जगदेवपुर में शिक्षण कार्य करती हैं। चारों हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की रहने वाली हैं। शनिवार की सुबह चारों शिक्षिकाएं गढ़मुक्तेश्वर से टेंपो में सवार होकर गजरौला ब्लॉक क्षेत्र स्थित अपने स्कूलों में आ रही थीं। जैसे ही टेंपो ब्रजघाट टोल प्लाजा के निकट आया। अचानक उसके सामने ई-रिक्शा आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित हो गया। इस बीच पीछे से आई कार ने अनियंत्रित टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो पलट गया। जिससे चारों शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर पीछे से गजरौला ब्लॉक की अन्य शिक्षिकाएं दूसरे वाहन से स्कूल आ रही थीं। उनमें शामिल चित्रा शर्मा ने घायलों को देखा। उनको तुरंत निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर हाेने के कारण उनको मेरठ में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed