{"_id":"672bdd7554595e0fd301d3dd","slug":"four-policemen-including-halka-inspector-suspended-for-negligence-in-duty-jpnagar-news-c-15-1-mbd1028-516716-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 07 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले गजरौला में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के कैशियर और सुरक्षा गार्ड से लूट के मामले में एसपी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में हल्का दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें डायल 112 पीआरवी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी और दो बीट सिपाही भी शामिल हैं। वहीं, बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच से अधिक टीमें लगी हुई हैं। एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी जांच में जुटी हैं।
सोमवार की दोपहर हाईवे किनारे स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के कैशियर जबर सिंह और सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह से नकाबपोश तीन बदमाशों ने 5.5 लाख रुपये लूट लिए थे। दोनों हसनपुर मार्ग स्थित एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने जा रहे थे। यह घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे व गजरौला शहर को जोड़ने वाले भानपुर फाटक के पास हुई थी। लूट का विराेध करने पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे। सुरक्षा गार्ड और कैशियर ने भी बदमाशों से संघर्ष किया था। सुरक्षा गार्ड का दावा था कि उसकी चलाई गोली बदमाश के पैर में ली थी, लेकिन घायल बदमाश को उसके साथी बाइक पर बैठाकर ले भागे थे।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी उसके हल्का प्रभारी दरोगा संजय कुमार, डायल 112 पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार और बीट के सिपाही प्रदीप और जितेंद्र कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं, एसपी ने जल्द ही लूट की घटना का पर्दाफाश करने की बात कही है।
विज्ञापन