फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four more dengue patients found, six apprehensive, 121 treated so far

डेंगू के चार और मरीज मिले, छह आशंकित, अब तक 121 का इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four more dengue patients found, six apprehensive, 121 treated so far
अमरोहा। जिले के डेंगू के मरीजों की संख्या में रविवार को चार और संख्या जुड़ गई। अब तक कुल 121 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि छह आशंकित मरीज चिह्नित हुए हैं। शनिवार को इजाफा हो गया है। कलालखेड़ा उर्फ कालाखेड़ा गांव में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क किया गया है लेकिन कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जिले में चार डेंगू के मरीज मिले हैं इसमें जोया और मलेशिया गांव के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले का मलेशिया गांव डेंगू का गढ़ बना हुआ है। इसके निराकरण के लिए कोशिश की जा रही है स्वास्थ्य टीम निरंतर गांव में भ्रमण कर रही है लोगों को स्वास्थ्य सेवाए बेहतर दिया जा रहा है। मेडिकल टीम निरंतर गांव में कैंप कर रही है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक कर रही है ताकि सेहत दुरुस्त रह सके। उन्होने बताया कि फॉगिंग और एंटी लॉर्वा का छिड़काव कियाजा रहा है। ताकि डेंगू के असर को कम किया जा सके। उधर, कलालखेड़ा उर्फ कालाखेड़ा गांव के महबूब ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं आई है। गांव के लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन चिकित्सक उदासीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed