{"_id":"69276ba3c6572139f0098fe4","slug":"four-days-before-her-sons-wedding-a-mother-died-in-an-accident-while-returning-from-her-parents-home-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-152266-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे की शादी से चार दिन पहले मां की हादसे में मौत, मायके से लाैट रहीं थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे की शादी से चार दिन पहले मां की हादसे में मौत, मायके से लाैट रहीं थीं
Thu, 27 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। बेटे की शादी से चार दिन पहले ही हादसे में संतोष देवी (50) की मौत हो गई। इससे घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदली गईं। गजरौला निवासी महिला बेटे अंकित से साथ बाइक से मायके में भात का न्योता देने आई थी। लौटते समय रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।
गजरौला थानाक्षेत्र के चौहड़पुर माफी निवासी किसान ऋषिपाल सिंह के बेटे अंकित कुमार की 30 नवंबर को शादी है। ऋषिपाल सिंह की पत्नी संतोष देवी बेटे अंकित के साथ हसनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा रूखालू स्थित मायके में भात का न्योता देने आई थी। बुधवार दोपहर को वह बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।
रहरा -हसनपुर मार्ग पर डगरौली गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष देवी की मौत हो गई जबकि अंकित घायल हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मातम में बदली शादी की खुशियां
हादसे में संतोष देवी की मौत हो गई। उनके बेटे अंकित कुमार की शादी 30 नवंबर को होनी है। 29 नवंबर को उसकी लगन आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार घर पहुंचने लगे थे। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। संतोष देवी ने अपने पीछे सात बच्चे छोड़े हैं।