फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Governor Satyapal Malik had come to Fattepur village of Dhanora 12 years ago

Amroha News: 12 साल पहले धनौरा के गांव फत्तेपुर आए थे पूर्व राज्यापाल सत्यपाल मलिक

Wed, 06 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former Governor Satyapal Malik had come to Fattepur village of Dhanora 12 years ago
महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आए सतपाल मलिक। आर्का​इव - फोटो : आर्का​इव
मंडी धनौरा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक 12 साल पहले गांव फत्तेपुर स्थित किसान भवन पर किसान नेता व भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ आए थे। उस समय वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उस समय सत्यपाल मलिक द्वारा दिया गया भाषण लोगों को आज भी याद है।
चार जून 2013 को वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह किसान भवन पर लगी किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। उनके साथ वर्तमान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक भी आए थे। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि सत्यपाल मलिक ने जनसभा में बहुत ही ओजस्वी भाषण देते हुए जाटाें से भाजपा का साथ देने की अपील की थी। उनकी अपील के बाद ही क्षेत्र के जाटों ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा का साथ दिया था।
विज्ञापन

हालांकि उस समय भी उनके तेवर बेहद तीखे थे। उन्होंने कहा कि था कि सरकार को किसानों को अपनी प्राथमिकता में रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री नेपाल सिंह व अशोक कटारिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed