{"_id":"5e42ec5a8ebc3ee5cd55bc43","slug":"forest-animal-jpnagar-news-mbd33955357","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिडौली में भेड़िए ने चार बकरा-बकरी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिडौली में भेड़िए ने चार बकरा-बकरी को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा)। डिडौली क्षेत्र में जंगली जानवर की दहशत थमने में नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात भी जंगली जानवर ने डिडौली गांव में चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो बकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हो सकी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फिलहाल वन विभाग को मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
जिले के डिडौली गांव में किसान फुरकान और बाबू के परिवार रहते हैं। दोनों के घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित हैं। सोमवार की रात दोनों के परिवार घर के अंदर सोए हुए थे। घर में बनी पशुशाला में उनके बकरियां और बकरे बंधे हुए थे। रात में किसी समय जंगली जानवर ने बाबू एवं फुरकान के बकरी-बकरे को मार डाला। जबकि दो बकरों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह आंख खुलने पर हुई। चार बकरे-बकरी को घायल और मृत अवस्था में देख परिजनों के होश उड़ गए। बकरा-बकरी के शरीर का ज्यादातर हिस्सा खाया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।