{"_id":"617c4f58eaa300011d1344a8","slug":"for-the-sake-of-respect-the-father-had-killed-his-daughter-by-strangulation-hasanpur-news-mbd4078787126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत की खातिर पिता ने ही की थी बेटी की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत की खातिर पिता ने ही की थी बेटी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। पिता ने ही इज्जत की खातिर सत्रह वर्षीय बेटी की गला घोटकर हत्या की थी। बाद में उसका शव को खेत में ले जाकर पेड़ पर लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस का दावा है कि किशोरी कई लड़कों से पूरी-पूरी रात मोबाइल पर बातें करती थी। पूरे मोहल्ले को यह बात मालूम थी। इज्जत की खातिर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की सत्रह वर्षीय किशोरी का शव चौबीस अक्टूबर की सुबह गांव के पास ही खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला था। उसके घुटने जमीन पर टिके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान के मुताबिक मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या की घटना कुबूल की। बताया कि बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी। पूरी-पूरी रात वह बातें करती रहती थी। उसे कई बार समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी। पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की जा चुकी थी। मोहल्ले वालों को भी बेटी के लड़कों के साथ संबंधों की जानकारी थी। 23 अक्टूबर की रात में पूरी रात उसने मोबाइल पर बात की। सुबह चार बजे बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी दौरान गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर शव को अंधेरे में ही खेत में आम के पेड़ से ले जाकर टांग दिया था।
विज्ञापन
युवक को फंसाने के लिए लगाया था हत्या का आरोप
हसनपुर। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। वह युवक भी लड़की से मोबाइल पर बातें करता था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी की। इसके बाद युवक को छोड़ दिया था। खास बात यह है कि जिस रात को किशोरी की हत्या हुई थी। उस वक्त वह युवक दिल्ली में था। उसकी मोबाइल लोकेशन भी वहीं की थी। जिसकी वजह से वह बच गया। पुलिस के मुताबिक पूर्व में दो बार किशोरी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। संवाद
मोबाइल सीडीआर से खुला राज
हसनपुर। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के माध्यम से कड़ी से कड़ी जोड़कर घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कई नंबर ऐसे मिले। जिनसे लगातार किशोरी की वार्ता होती थी। किशोरी की हत्या के बाद भी उसके मोबाइल से बात हुई। शुरू में परिजनों ने मोबाइल के बारे में किसी जानकारी इनकार कर दिया था। दो दिन बाद मोबाइल मिलने की बात पुलिस को बताई थी। तभी से पुलिस को शक हो गया था। संवाद
-बेटी के आचरण से खफा होकर पिता ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। शव पेड़ से लटका दिया था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-पीके चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर