फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Folk artists mesmerized by singing Ragini

Amroha News: लाेक कलाकारों ने रागिनी गाकर किया मंत्रमुग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Folk artists mesmerized by singing Ragini
गजरौला। आकाशवाणी नई दिल्ली की तरफ से प्रसार भारती एवं मन की बात रेडियो संग्रहालय न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो महिला सहित पांच लोकगीत कलाकारों ने पर्यावरण को बचाने, मतदान के लिए जागरूक करते हुए रागिनी सुनाकर मन मोह लिया। राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय से दो सौ रेडियो आकाशवाणी को सौंपे गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नाईपुरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान मन की बात के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत, ग्राम संसार और कृषि कार्यक्रम अधिकारी शिवनंदन लाल, मन की बात कार्यक्रम के सचिव बीसी भूषण, आकाशवाणी के उद्घोषक सिद्धार्थ सिंह ने जफर अली, चंद्रभान सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह मौर्य, सोमपाल सिंह, रामकुंवर सिंह को रेडियो भेंट करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम शुरू होने के बाद से रेडियो की मांग लगातार बढ़ रही है। राम सिंह बौद्ध ने कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी कि उनके संग्रहालय के रेडियो आकाशवाणी के संग्रहालय में शामिल हो रहे हैं। प्रवीण कुमार, मनोज कारना, रुस्तम कुमार, कल्पना चौधरी, अनुराधा शर्मा रागनी सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर सुनील दीक्षित, रोहताश शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह, मधु चतुर्वेदी, बसंत सारस्वत रहे। संचालन डॉ. पृथ्वी सिंह ने किया।
विज्ञापन




मन की बात के कार्यक्रम प्रमुख बोले अद्भुत संग्रहालय
मन की बात के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत सहित सभी अफसरों ने बुधवार को कार्यक्रम शुरू होने से पहले राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एमएस रावत ने कहा कि यह संग्रहालय अद्भुत है। पूरे देश में 12 सौ संग्रहालय हैं, लेकिन इतनी तरह के रेडियो व अन्य उपकरण कहीं पर नहीं हैं। यहां पर जासूसी पेन से लेकर प्राचीन अखबार, पांडुलिपि, धार्मिक पुस्तक, ग्रंथ सब हैं। उन्होंने राम सिंह बौद्ध की सराहना करते हुए कहा कि जब लोग सेवानिवृत्त होने के बाद यह चिंता करते हैं कि पेंशन से वह अपने काम करेंगे, लेकिन राम सिंह बौद्ध को देश की चिंता थी। इसलिए उन्होंने अकल्पनीय संग्रहालय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed