{"_id":"64c169a14f9072a78c0ab344","slug":"flirting-with-girl-student-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-1798-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी
Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना दिए बना ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बुधवार सुबह को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा अपनी दो सहपाठी छात्राओं को साथ नगर में स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने को आ रही थी। तेज बारिश हो रही थी। तो छात्रा रास्ते के किनारे एक आम के बाग में डली पिन्नी के नीचे खड़ी हो गई। आरोप है कि यहां पर खड़े एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा को पकड़कर बाग में खींचने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद छात्राएं घर पहुंच गई और घटना की जानकाीर परिजनों को दी। परिजन मामले की शिकायत के लिए कोतवाली के लिए घर से निकल गए। लेकिन रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोककर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।