फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flag hosting today

आज शान से लहराएगा तिरंगा, गूंजेगा जन गण मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
flag hosting today
अमरोहा। देश का 72 वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को मनेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराएगा। स्कूल, कॉलेज में फुल ड्रेेस रिहर्सल हुए। सांस्कृतिक और देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों को आखिरी रूप दिया गया। कई स्कूलों में ऑनलाइन प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम की तैयारी कर ली है। कार्यालयों में गोष्ठी और झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में विविध कार्यक्रम होंगे। सुबह आठ बजे परिसर में तिरंगा फहराया जाएगा। स्कूल और कॉलेज की छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा देशभक्ति आधारित गीत सुनाएंगे। स्कूल और कॉलेजों में सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। सामाजिक और रचनात्मक योगदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को स्कूल और कॉलेजों में तैयारियों को पूरा कर लिया गया। शिक्षकों की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने तैयारियों को आखिरी रूप दिया। वहीं विकास भवन में भी कार्यक्रम होना है। इसके लिए परिसर में सफाई व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई। इसके अलावा टाउन हॉल परिसर में साफ-सफाई कराई गई। शहर के गांधी मूर्ति और आंबेडकर पार्क में भी झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed