{"_id":"67d088994fed39aaf60695c4","slug":"five-illegal-clinics-and-hospitals-sealed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-135925-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच अवैध क्लीनिक व अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच अवैध क्लीनिक व अस्पताल सील
Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित पांच क्लीनिक व अस्पताल सील कर दिए। टीम ने यशवनी चाइल्ड हेल्थ केयर में चल रहे मेडिकल स्टोर से एक लाख रुपये की कीमत की एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर लीं। सभी क्लीनिक और अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर नोडल अधिकारी डॉ. शरद ने टीम के साथ धनौरा क्षेत्र के शेरपुर में पट्टी एवं एक्स-रे वाले इंतजार के यहां छापा मारा। टीम को देखकर इंतजार भाग निकला। मौके से पट्टी के 109 बंडल बरामद हुए। पट्टी बांधने का काम इंतजार के घर में चल रहा था। लिहाजा, नोडल अधिकारी ने उसके बेटे की मौजूदगी में कमरे को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने क्षेत्र के ही नवीन हेल्थ केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र केसरा पर छापा मारा। जानकारी करने पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बाद में हेल्थ केयर सेंटर को भी सील कर दिया गया।