फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five family member three murderd

घर में पांच सदस्य, तीन की हत्या, दो बचे, कातिल कौन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
five family member three murderd
अमरोहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता और उसके दो बच्चों की मौत से पर्दा उठने के बाद पुलिस की जांच हत्या की दिशा में घूम गई है। आसिफ के घर में पांच सदस्य थे, जिनमें तीन की मौत हो गई है। जबकि दो बचे हैं। अब सवाल उठता है कि तीन हत्याओं का आरोपी कौन है। पुलिस इस तिहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा जल्दी करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव में स्व. शफीक अहमद का परिवार रहता है। परिवार में चार बेटे आसिफ, कासिम, हाशिम और आकिब हैं। उनकी पत्नी शमीमा की भी मौत हो चुकी है। मां शमीमा की मौत के चालीस दिन बाद आसिफ की शादी साइमा के साथ हुई थी। साइमा पर एक बेटी और एक बेटा थे। आसिफ के दूसरे नंबर का भाई कासिम और तीसरे नंबर का हाशिम दिल्ली में काम करते हैं। जबकि आसिफ और उसका सबसे छोटा भाई आकिब गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। घर पर आसिफ, उसकी पत्नी साइमा, बेटी नजमुल हुदा, बेटा हैदर अली और छोटा भाई आकिब ही रहते थे। गुरुवार को साइमा और उसके दोनों बच्चों के शव घर के कमरे में मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला घोंटकर हत्या और बच्चों की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। घर के पांच सदस्यों में से तीन की हत्या हो गई। दो सदस्य बचे हैं। आखिर किसने की तीनों की हत्या। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed