फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five crores will be spent on the construction of four roads in the district

Amroha News: जिले की चार सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे पांच करोड़

Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Five crores will be spent on the construction of four roads in the district
अमरोहा। जिले में मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के कार्य शुरू हो चुके हैं। अन्य मार्गों निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। फिलहाल पांच करोड़ के बजट से लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से प्रमुख सड़कों पर कार्य शुरू करा दिया है। कहीं खोदाई का कार्य किया जा रहा है तो कहीं इंटरलॉकिंग की जा रही है। कार्य पूरा होते ही लोगों की राह और भी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनकी चौड़ाई उनके हिसाब से कम है। विशेषकर नौगांवा से जोया मार्ग, अमरोहा अतरासी, हसनपुर में चेतन चौहान मार्ग ऐसे हैं, जहां वाहनों का आवागमन अधिक है। जबकि, इन मार्गों पर मरम्मत की भी जरूरत है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य योजना तैयार की गई। इसमें नौगांवा से अमरोहा और जोया तक व उससे जुड़े अन्य मार्गों पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार करीब 52-61 किलोमीटर की दूरी पर जगह-जगह मार्ग खराब हैं। उन्हें सही कराया जा रहा है। वहीं, जहां-जहां चौड़ीकरण की जरूरत है, वहां इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। करीब डेढ़ से दो करोड़ का रुपये इस पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

26 किमी दूरी के चेतन चौहान मार्ग पर भी शुरू हुआ कार्य
हसनपुर से अतरासी और अतरासी से अमरोहा मार्ग की दूरी करीब 26 किलोमीटर है। इस मार्ग को चेतन चौहान मार्ग से भी जाना जाता है। इस मार्ग पर भी करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू हो गया है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए इंटरलाॅकिंग की जा रही है। वहीं, मरम्मत भी शुरू हो गई है। जबकि, हसनपुर से अतरासी के बीच करीब 17 किलोमीटर की दूरी में लगभग कार्य पूरा होने को हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल और रजबपुर मार्ग के लिए भेजा गया प्रस्ताव
जोया से संभल के बीच करीब 11 किलोमीटर की दूरी के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसकी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है, लेकिन विभाग की ओर से सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्लान है। वहीं, अमरोहा से काफूरपुर व काफूरपुर से रजबपुर तक मार्ग भी चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग पौने चार मीटर चौड़ा है, लेकिन प्रस्ताव साढ़े पांच मीटर का भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों मार्गों के लिए 17 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है।
सड़कों के चौड़ीकरण से सफर होगा आसान
शहर के मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण से लोगों की राह भी आसान होगी। विशेषकर जोया मार्ग पर पड़ने वाले कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, एसपी ऑफिस, ऑफिसर कॉलोनी व विकास भवन आने वालों को काफी फायदा मिलेगा। सड़क के दोनों ओर करीब तीन फीट इंटरलॉकिंग की जा रही है। वहीं, अतरासी व हसनपुर मार्ग से गुजरने वालों की राह सुगम हो जाएगी।

संभल व रजबपुर मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि, जोया, अतरासी और हसनपुर मार्ग पर कार्य प्रगति पर है। काफी हिस्से पर काम भी हो चुका है। जैसे ही शासन से प्रस्ताव पास होता है, वैसे ही संभल व रजबपुर मार्ग पर भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गिरीश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed