फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First they divorced me and threw me out of the house, now they are pressuring me to withdraw the case

Amroha News: पहले तलाक देकर घर से निकाला, अब केस वापस लेने का बना रहे दबाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
First they divorced me and threw me out of the house, now they are pressuring me to withdraw the case
अमरोहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसरालियों ने विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जेठ ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। अब ससुराल वाले दहेज के मुकदमे को वापस लेने का दवाब बना रहा है। मामले में विवाहिता मां की शिकायत पर जेठ व ससुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी की शादी 19 मार्च 2023 मेरठ के मजीद नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 21 अप्रैल 2025 को बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। घर आकर पीड़िता ने सुसराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि तलाकशुदा बेटी का जेठ उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। विवाहिता की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जेठ व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed