फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   first meeting of villages today

आज ग्राम पंचायतों की पहली बैठक, समिति की प्रत्येक महीने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
first meeting of villages today
अमरोहा। ग्राम पंचायतों के 42 ग्राम प्रधानों ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर लिया। वर्चुअल तरीके से प्रधानों को शपथ दिलाई गई। असगरीपुर के प्रधान के जेल में होने से शपथ नहीं हो सकी है। अब 27 मई को ग्राम सभा की पहली बैठक होगी। इसके साथ ही छह समितियों का गठन होगा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनना होगा। प्रत्येक महीने में समिति की बैठक करनी जरूरी है। हालांकि इसके लिए चार सदस्यों का शामिल रहना आवश्यक है।
विज्ञापन

जिले में 597 ग्राम पंचायत हैं। 262 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हो पाई है यानी ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें रिक्त है। वहीं इसमें चार ग्राम पंचायत भी शामिल है, इनके ग्राम प्रधानों की मौत हो गई है। वहीं 334 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण दो दिन तक चला, जिसमें असगरीपुर के ग्राम प्रधान के जेल में बंद होने से शपथ नहीं हो सका। बीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई को होगी। इसके साथ ही कार्यकाल की गणना शुरु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत घर या परिषदीय स्कूल में ग्राम पंचायत की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि छह समितियों का गठन करना जरूरी है। इसकी प्रत्येक महीने बैठक होगी। यह ग्राम पंचायत में कामों को और बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed