{"_id":"60c3a5a28ebc3e395f49d150","slug":"firing-between-two-groups-jpnagar-news-mbd391922461","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस पर जानलेवा हमला, सपा नेता समेत 12 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस पर जानलेवा हमला, सपा नेता समेत 12 पर एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चुनावी रंजिश दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। अवैध हथियारों से एक दूसरे पर फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया। अन्य पुलिस फोर्स बनाना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य भाग निकले। बाद में मूंड़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सपा नेता समेत दोनों पक्ष के बारह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। अन्य आरोपियों की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के हदीपुर कलां गांव की है। यहां पर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान और नेमपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। वर्तमान में सपा नेता नरेंद्र चौहान की पत्नी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई है। दोनों पक्ष अपना-अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। गुरुवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जमकर लाठी-डंडे चले। छिपकर एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही मूंड़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज सत्यदेव, एसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल हरि ओम, जदुनाथ, राहुल तोमर और सुषमा चौधरी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर वायरलेस सेट पर थाने को सूचना दी। थोड़ी देर में अन्य फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सपा नेता नरेंद्र चौहान, बलराम उर्फ बबलू, सतवीर चौहान, प्रशांत, भूरे, रविंदर, नेपाल, अनिल, जितेंद्र उर्फ जीतू, विपुल, अजय और प्रेमराज निवासी हदीपुर कलां के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।