फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firin teen talaq issue

गजरौला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
firin teen talaq issue
गजरौला। दहेज में बुलेट और ढाई लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाने और फिर तीन बार बोलकर तलाक देने के आरोप में शौहर समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी जैरा पुत्री रजाउद्दीन ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी इरशाद से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में बुलेट और ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसकी बुरी तरह पिटाई करने के बाद शौहर ने बोलकर तीन बार तलाक दिया और घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर इरशाद, नगमा, वकील, सुभान, फरमान , इमराना निवासी गांव नहाली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व 3/4 मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed