फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fireworks will be sold at 12 places across the district on Diwali

दिवाली पर जिलेभर में 12 स्थानों पर बिकेगी आतिशबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold at 12 places across the district on Diwali
अमरोहा/गजरौला। दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए जिले भर में 12 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिन पर तकरीबन तीन सौ दुकान लगाई जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड कर्मी मुस्तैद रहेंगे। जिससे आग की घटना हो जाने पर फौरन काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

दिवाली निकट आते ही बच्चों और बड़ों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर खासी उत्सुकता है। बच्चों ने पटाखे खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। मगर इस बार कोर्ट प्रदूषण को लेकर काफी सख्त है। इसलिए हरित पटाखे बेचने की ही अनुमति है। उधर आतिशबाजी के कारण किसी तरह का हादसा न हो जाए, इसलिए प्रशासन ने 12 स्थान चिह्नित किए हैं। जहां पर आतिशबाजी, पटाखे आदि बिक्री की अनुमति है। दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां पर आतिशबाजी की बिक्री हो, वहां पर एक फायर टैंकर और दमकल कर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा ने बताया कि जनपद में 12 स्थानों पर हरित आतिशबाजी बिक्री की अनुमति है। प्रत्येक स्थान पर चेकिंग की जा रही है। आग से बचाव के उपकरण और संसाधन हैं या नहीं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाई जाएंगी आतिशबाजी की दुकानें
गजरौला शिव इंटर कॉलेज का मैदान
धनौरा रामलीला मैदान
बछरायूं थाने के सामने स्कूल का मैदान
अमरोहा में जेएस हिंदू कॉलेज का मैदान
अमरोहा नगर पालिका में
जोया में इकौंदा रोड पर
नौगावां सादात में बुध बाजार
कैलसा बॉर्डर पर साप्ताहिक बाजार
सैननगली में रामलीला मैदान
ढबारसी में प्राइवेट बस अड्डे पर
रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज का मैदान
हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed