{"_id":"685081962410270eb80f22eb","slug":"fired-while-intoxicated-pellets-hit-brother-in-laws-leg-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141968-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नशे में किया फायर, बहनोई के पैर में लगे छर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नशे में किया फायर, बहनोई के पैर में लगे छर्रे
Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
शराब के नशे में हुए विवाद में फायरिंग की घटना में बहनोई के पैर में छर्रे लग गए। उसे इलाज के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव की है। मुरादाबाद जिले के बिलारी थानाक्षेत्र निवासी दिलाकर का बेटा सज्जाद (21) ससुराल पाकबड़ा गुरेठा रोड स्थित मालीवाली बगिया आया था। वह अपने साले और दो अन्य लोगों के साथ कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव पहुंचा। यहां सभी ने मिलकर शराब की। शराब के नशे में आपस में कहासुनी हो गई। इसी को लेकर सज्जाद पर फायर कर दिया। उसके पैर में छर्रे लग गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जोया सीएचसी भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से पूछताछ की।