{"_id":"62893c63a2078b48d01c199d","slug":"fire-was-hurled-at-the-young-man-in-the-marriage-ceremony-the-car-broke-down-dhanaura-news-mbd428837367","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में युवक पर फायर झोंका, कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में युवक पर फायर झोंका, कार तोड़ी
विज्ञापन
दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए एक युवक पर कार सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। एक हमलावर ने युवक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। युवक ने स्वयं को किसी तरह बचाया। आरोपी युवकों ने हमला कर उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित युवकों को बचाने आए लोगों को आतंकित करने के लिए आरोपी युवकों ने हवाई फायर भी किए। वैवाहिक समारोह में फायरिंग होने से खलबली मच गई। युवक की ओर से थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना नौगांवा सादात के गांव अलीपुर कलां निवासी पारस ने थाने में दी तहरीर में कहा, शुक्रवार रात वह अपने दोस्त कौशल की बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने चचेरे भाई शुभम के साथ अमरोहा रोड पर स्थित एक बरात घर में आया था।
भोजन के बाद वह गांव जाने के लिए कार में बैठा ही था कि उसी समय ग्राम कंजरबसेड़ा निवासी एक युवक ने उसके भाई शुभम को बाहर खींच लिया। विरोध करने पर एक अन्य युवक ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। वह और उसका भाई किसी तरह स्वयं को बचाने में कामयाब हो गए। तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक ने तीन हवाई फायर किए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह वहां से निकल कर भागा तो उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी और टायर में गोली मारने का प्रयास किया गया। शादी समारोह में फायरिंग होते ही खलबली मच गई। पारस ने सूचना देकर अपने परिजनों को बुला लिया। पारस की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पारस ने एक युवक पर अपना मोबाइल फोन भी छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।