फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in jacketed warehouse due to short circuit

शार्ट सर्किट से जैकेट के गोदाम में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fire in jacketed warehouse due to short circuit
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से जैकेट के गोदाम में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक गोदाम मालिक का कहना है कि गोदाम में आग से दो लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हैबतपुर चौधरियान गांव में हाशमीन अली गारमेंटस नाम से जैकेट बनाने का कारखाना चलाते हैं। अपने चाचा कासिम की जगह में उसने गोदाम बना रखा है। गर्मियों का सीजन शुरू हो जाने की वजह से उसने तैयार जैकेट गोदाम में रखवा दी थीं। मंगलवार को परिवार के लोग खेत पर थे। इस बीच आसपड़ोस में रहने वाले लोगों को गोदाम से आग की लपटें दिखाई दी तो उन्होंने इसकी सूचना हाशमीन को दी। परिजन दौड़ते हुए मौके पर आ गए। बागों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने वाले टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना नहीं दी गई। हाशमीन अली ने बताया कि गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। उसने बताया कि आग से दो लाख रुपये का तैयार माल नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed