फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire

थाने की आवासीय कालोनी पें कमरे में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fire
गजरौला (अमरोहा)। थाने की आवासीय कॉलोनी में महिला सिपाही के कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे थाने की आवासीय कॉलोनी में काम करने वाली सफाईकर्मी वीरो पहुंची। उसे महिला कांस्टेबल रविता सिंह के कमरे से कूड़ा उठाना था। कमरे से धुआं उठते देख उसने सामने ही रहने वाली सिपाही अजय कुमार की पत्नी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां की महिलाओं ने शोर मचा दिया। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर और अन्य स्टाफ के साथ ही ऑफिस में कंप्यूटर पर कार्यरत रविता को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने दौड़ लगा दी। कमरे से आग की लपटें उठ रही थीं और खिड़की से धुआं निकल रहा था। पुलिसकर्मियों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया, कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी आ पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक वाशिंग मशीन, इनवर्टर, कपड़े आदि समेत पचास हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी थी। बाद में एसडीओ आरपी सिंह और जेई साहब सिंह भी मौके पर आ गए। अपने कमरे में आग लगी देख महिला सिपाही रविता सिंह रो-रोकर बेहोश हो गई। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और स्टाफ ने उसे समझाकर दूसरे कमरे में बैठाया।
विज्ञापन

शाबाश शोएब, बचा लिया बड़ा हादसा
गजरौला। थाने में मौजूद सिपाही शोएब अहमद ने देरी करना उचित नहीं समझा और बाइक उठाकर सीधे फायर ब्रिगेड जा पहुंचा। उसने वहां जाकर बताया कि थाने की आवासीय कॉलोनी में आग लगी हुई है, तत्काल वहां चलें। इस पर वहां मौजूद दमकलकर्मी आननफानन में गाड़ी लेकर थाने जा पहुंचे। इसके बाद शोएब अहमद सीधे बिजलीघर जा पहुंचा और लाइट कटवाई। सिपाही की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया वरना आग विकराल रूप धारण कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed