{"_id":"65beb8efa6c26825ee0888f3","slug":"fire-broke-out-in-photo-frame-making-shop-gajraula-news-c-284-1-jpn1003-113236-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फोटाे फ्रेम बनाने की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फोटाे फ्रेम बनाने की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
गजरौला। फोटो फ्रेम की दुकान में आग लग जाने से उसमें रखा लाखों का सामान जल गया। दीवार गर्म हो जाने से बराबर की दुकान में ब्यूटी पार्लर का सामान खराब हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया।
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुनील की गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका परिषद की मार्केट में दूसरे तल पर फोटो फ्रेम बनाने की दुकान है। वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। उनका कहना है कि आधी रात के बाद किसी समय दुकान में आग लग गई। शनिवार की सुबह लोगाें ने धुआं उठता देख उनको सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। फोन कर दमकलकर्मियों को बुलाया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जल कर खराब हो गया था। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। उनकी दुकान के बराबर में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गजस्थल निवासी प्रिया का ब्यूटी पार्लर है। दुकान की दीवार गर्म हो जाने से ब्यूटी पार्लर का सामान खराब हो गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आग लगने की जानकारी है। पुलिस मौके पर गई थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है।
-- -- --