{"_id":"690e60d6f247e94bab0992b4","slug":"fire-breaks-out-in-shop-and-house-family-escapes-to-save-their-lives-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151087-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान और मकान में आग, परिवार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान और मकान में आग, परिवार ने भागकर बचाई जान
Sat, 08 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। मोबाइल विक्रेता सुधीर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मकान को भी चपेट में ले लिया। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में सो रहे परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना में भारी नुकसान हुआ है।
हरियाना गांव निवासी मोबाइल विक्रेता सुधीर कुमार घर में ही मोबाइल व किराना की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात सुधीर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास स्थित दूसरे मकान में जाकर सो गए थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य दुकान वाले मकान के बरामदे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में आग दुकान के बाद पास सामान से भरे कमरे में फैल गई। गांव का रहने वाला दूधिया तौहीद उधर से गुजरे तो उन्होंने मकान से धुआं निकलता देखा और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आंख खुलने पर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। बदहवाश परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डिडौली पुलिस भी पहुंची गई। इसके बाद दमकल को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शांत होने से पहले घर में रख मोबाइल, मोबाइल के पार्ट्स, दो तोला सोना और करीब ढाई लाख रुपये जलकर राख हो गए। पीड़ित मोबाइल विक्रेता सुधीर कुमार ने करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।