फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against unknown for slitting the throat of a woman

महिला की गला काटकर हत्या में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against unknown for slitting the throat of a woman
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुई महिला की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के कीकड़ वन में गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर एक 30 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। सिर एवं एक बाजू को शरीर से अलग कर दिया गया था। सोमवार सुबह को जंगल में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा सिर कटी लाश देखने के बाद खलबली मच गई थी। जानकारी के बाद पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। मौके से एक कृपाण बरामद हुुआ था। आदमपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि मामले में गांव के ही जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीशचंद पांडेय का कहना है कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। संदिग्धों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एक माह में पांच हत्या की वारदातों से थर्राया हसनपुर सर्किल
हसनपुर। हसनपुर सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले करीब एक माह में पांच हत्या की वारदातों से इलाका थर्राया हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा आदमपुर क्षेत्र में घटनाएं हुईं हैं। जबकि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व सैदनगली में एक हत्या की घटना का मामला प्रकाश में आया है। इन हत्या की वारदातों से सर्किल में क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर क्षेत्र के ढेकला के जंगल में करीब 30 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव 15 नवंबर की सुबह कीकड़ वन में मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पूर्व आदमपुर के ही गांव कोकापुर में छह नवंबर को 17 वर्षीय नौबत की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शव को फंदे पर लटका दिया गया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व 31 अक्तूबर को आदमपुर के ही गांव में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मामला प्रकाश में आया था। महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व सात अक्तूबर को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी 30 वर्षीय ट्रक चालक पमित की हत्या करके शव को बहराइच के जंगल में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, चौबीस सितंबर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर सुमाली में 17 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए किशोरी के पिता को मामले में जेल भेज दिया। अपराध की इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed