Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against those who created a commotion during an attempted self-immolation and the sealing of a showroom.

Amroha News: आत्मदाह कोशिश और शोरूम सील करने के दौरान हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against those who created a commotion during an attempted self-immolation and the sealing of a showroom.
अमरोहा। शहर के दानिशमंदान मोहल्ले में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे बचाने के दौरान सिपाही की आंखों में भी पेट्रोल चला गया था। अगले दिन राजस्व टीम कंटेनरनुमा दुकान सील करने पहुंची तो दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने हंगामा कर कार्रवाई का विरोध किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की रात 11:55 बजे पीआरवी को आजाद रोड स्थित राणा पेट्रोल पंप के पास जमीन विवाद में भीड़ जुटने की सूचना मिली थी। दरोगा संजीव कुमार पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे तो शाहिद अली और अनवर अली के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों को समझाकर न्यायालय में पक्ष रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान शाहिद अली ने थैले से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर बोतल छीन ली, लेकिन इस दौरान सिपाही आशीष कुमार की आंखों में पेट्रोल चला गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार श्रीपाल सक्सेना के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ विवादित जमीन पर रखी कंटेनरनुमा दुकान सील करने पहुंची। आरोप है कि असद ने विरोध करते हुए दुकान के सामने खड़े होकर हंगामा किया और अधिकारियों को धमकी दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
सीओ ने बताया कि दरोगा संजीव कुमार की तहरीर पर शाहिद अली और असद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed