फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against the operator of Sharda Hospital

शारदा अस्पताल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the operator of Sharda Hospital
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में नगर पुलिस ने अस्पताल के संचालक और अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इससे पहले अस्पताल संचालक और पीड़ित परिवार के बीच समझौते की चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी सतीश सिंह की पत्नी सीमा गर्भवती थी। परिजनों ने पिछले शुक्रवार शाम सीमा को नगर क्षेत्र में स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात सीमा ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद सीमा को अचानक रक्त होने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

सीमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने की वजह से सीमा की मौत हो गई थी। इस मामले में अस्पताल संचालक और पीड़ित परिवार के बीच समझौते होने की चर्चा शहर में फैल गई थी। लेकिन प्रकरण को गंभीरता से लेकर सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ.सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। जिसमें सामने आया कि अस्पताल में जो सर्जन डॉक्टर तैनात है, वह पिछले दो महीने से अस्पताल नहीं पहुंचा है। ऐसे में सवाल ये है कि अस्पताल में सीमा का ऑपरेशन किसके द्वारा किया गया। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को सौंपी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर शारदा अस्पताल के संचालक और अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील करने के साथ उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed