फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on two brothers

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में सगे भाइयों समेत चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
fir on two brothers
अमरोहा। दबंगों ने परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पीड़ित होने का हवाला देते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना शनिवार की रात नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार की है। यहां पर रिजवान और मोहम्मद अदनान का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को मोहम्मद अदनान अपने परिवारजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। घर में रखे सामान में तोड़ फोड़ दी। रिजवान के बेटे अमन और बिलाल ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की। धारदार हथियार से अमन को घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल की तरफ भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रिजवान की तहरीर पर मोहम्मद अदनान, इस्तखार, हाजी नईम और शफीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed