फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
fir on six persons
अमरोहा। विवाहिता ने रविवार को देहात कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने पति सहित परिवार के छह लोगों को नामजद कर उन पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के घनसूरपुर मिलक गांव निवासी पूनम की शादी 15 जून 2020 को मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के अन्यारी गांव निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। दर्ज मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पति और परिवार के सदस्य दहेज में पांच लाख कैश के साथ कार की डिमांड करते थे। आरोप है कि डिमांड पूरी न होने पर 25 फरवरी 2022 को ससुराल वालों ने मारपीट कर पूनम को घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। 11 मार्च 2022 को विवाहिता अपने मायके में थी, तभी उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचकर घर में घुस उसके साथ मारपीट किए। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस बीच आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति संजीव कुमार के साथ परिवार के सदस्य हरपाल सिंह, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, अवनीश कुमार, सर्वेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed